भोपाल में 7 साल की मासूम के साथ बैड टच: आरोपी पार्क में खेल रही बच्ची को टॉफी का लालच देकर ले गया घर, फिर किया गलत काम

भोपाल। राजधानी भोपाल से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित पार्क में खेल रही एक 7 साल की मासूम बच्ची के साथ बैड टच और गलत हरकत की गई है। आरोपी ने बच्ची को टॉफी का लालच देकर अपने साथ ले जाया और घर पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। बच्ची ने घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी घटना बताई, जिसके बाद मां ने पड़ोसियों और स्थानीय लोगों को सूचना दी। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश की और उसे पकड़ लिया। कार्यकर्ताओं ने आरोपी की जमकर पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी की पहचान नरेंद्र राजपूत के रूप में हुई है। पुलिस ने बच्ची का हमीदिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। मामला अशोका गार्डन थाने में दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं फिलहाल यह मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा। यह घटना एक बार फिर बच्चियों की सुरक्षा पर सवाल उठा रही है।

Check Also

Ujjain News: सिंहस्थ से पहले फर्जी साधुओं पर सख्ती की तैयारी, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष बोले- कालनेमी अभियान चलाकर होगी जांच

Ujjain News: उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ से पहले साधु-संतों से जुड़े विवाद लगातार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *