Breaking News

बाल बाल बचे! 33 हजार वोल्ट की लाइन वाले पोल से टकराई पिकअप, देखते ही देखते आग का गोला बनी गाड़ी, लाखों का सामान जलकर खाक, चालक…

चंदौली. धीना थाना क्षेत्र के मेंढ़ान गांव में एक डिलीवरी पिकअप वाहन में भीषण आग लग गई. यह घटना बिजली के पोल से वाहन के टकराने के बाद 33 हजार वोल्ट की लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से हुई. हालांकि, ग्रामीणों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया. गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई.

बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन बिजली के एक पोल से टकरा गया. टक्कर के तुरंत बाद 33 हजार वोल्ट की बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे वाहन में चिंगारी उठी और देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया.

वाहन को धू-धू कर जलता देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी. वहीं दमकल के पहुंचने से पहले ही अपने समरसेबल पंप चलाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया. ग्रामीणों के इस प्रयास से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया. थाना प्रभारी भूपेंद्र निषाद ने बताया कि ग्रामीणों की सक्रियता से एक बड़ा हादसा टल गया और इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. हालांकि, पिकअप में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया.

Check Also

OnePlus का 8000mAh बैटरी वाला 5G फोन सस्ता, ₹24,999 में 120Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती

नई दिल्ली। अमेजन पर इन दिनों OnePlus के दमदार बैटरी वाले 5G स्मार्टफोन पर शानदार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *