खुशखबरी: बिहार में जल्द होगी 7,000 विशेष शिक्षकों की नियुक्ती, जून के अंत तक पूरी होंगी ट्रांसफर की प्रक्रिया

पटना। बिहार में शिक्षक की नौकरी का इंतजार करने वालों अभ्यर्थियों के लिए एक खुशखबरी है. नीतीश सरकार जल्द ही सरकारी स्कूलों में दिव्यांगों के लिए 7, 000 विशेष शिक्षकों की नियुक्ती करने जा रही है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि, दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए विशेष शिक्षक की नियुक्ति जल्द होगी. इसको लेकर भी विभाग ने भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दिया है.

अनुकंपा के आधार पर होगी नियुक्ती
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि, अनुकंपा के आधार पर भी 6421 शिक्षकों की नियुक्ति होनी है. जून महीने के अंत तक शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी. निश्चित तौर पर लगातार बिहार में शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए शिक्षकों की नियुक्तियां कर रही है और इस बार दिव्यांग छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए 7000 विशेष शिक्षक नियुक्त करने की घोषणा की है. शिक्षा विभाग ने इसको लेकर प्रक्रिया भी शुरू कर दिया है.

स्कूलों को हाईटेक बनाने का काम कर रही सरकार
वहीं, शिक्षा मंत्री ने दावा किया कि, बिहार के सरकारी स्कूल के भवन ग्राउंड के साथ-साथ बाउंड्री बाल का भी निर्माण लगातार करवाया जा रहा है. सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस हो, शौचालय की अच्छी व्यवस्था हो, प्लेग्राउंड अच्छा हो इसको लेकर विभाग लगातार काम कर रहा है. बहुत जल्द ही इस साल जाते-जाते राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में वह सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे कि छात्र-छात्राओं को पढ़ने में या शिक्षकों को पढ़ाई करवाने में किसी भी तरह का दिक्कत नहीं हो.

Check Also

बंगाल में ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, हावड़ा और सिलीगुड़ी समेत 4 जिलों के 10 ठिकानों पर रेड, अवैध कॉल सेंटर को लेकर हुई छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बंगाल में सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है. पश्चिम बंगाल में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *