वन विभाग में रेंजर बनाने का झांसा देकर ठगे 8 लाख, तीन आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। वन विभाग में रेंजर की नौकरी लगाने के नाम पर 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भिलाई भट्ठी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। आरोपियों ने 8 लाख रुपए लेकर फर्जी तरीके से तैयार नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रार्थी को दिया था।

भिलाई के सेक्टर 2 निवासी दिनेश कुमार ने भिलाई भट्ठी थाने में 9 अगस्त को मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। उनहोंने बताया था कि वर्ष 2023 में उसके बेटे को वन विभाग में रेंजर के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर तीन आरोपियों ने कुल 8,00,000 रुपए उनसे लिए गए थे। आरोपियों ने दिनेश को विश्वास दिलाने के लिए मंत्रालय से जारी नियुक्ति प्रमाण पत्र बताकर फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र भी दिया था।

नौकरी नहीं लगने पर प्रार्थी द्वारा रकम वापस मांगे जाने पर कांकेर निवासी आरोपी भारतेंदु मेश्राम लगातार 3 साल से टालमटोल करता रहा। इस पर दिनेश को अपने साथ धोखाधड़ी होने की आशंका हुई। इसके बाद उसने भट्‌ठी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर भारतेंदु मेश्राम सहित भिलाई के कोहका निवासी हनी श्रेष्ट और बालोद निवासी भोजेन्द्र कुमार को हिरासत में लिया। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर आरोपियों को 11 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Check Also

Patharidih Murder Case: पुलिस के बढ़ते दबाव के आगे झुके तीनों आरोपी, आत्मसमर्पण के बाद गिरफ्तार; शव ठिकाने लगाने की कोशिश का आरोप

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र के ग्राम पठारीडीह में हुए हत्या के मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *