सोनिया गांधी की वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होने का मामला पहुंचा कोर्ट, दिल्ली पुलिस ने दाखिल की ATR

Sonia Gandhi Voter List Controversy: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से जुड़ा वोटर लिस्ट विवाद मामले में दिल्ली पुलिस ने राउज एवेन्यू कोर्ट में एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) को दाखिल कर दिया है। बता दें कि सोनिया गांधी पर आरोप है कि उनका नाम भारतीय नागरिकता मिलने से पहले मतदाता सूची में दर्ज है, इसी मामले में दिल्ली पुलिस ने ATR दाखिल की है।

जानकारी के मुताबिक, इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने शिकायत को एक थाने से दूसरे थाने में ट्रांसफर किए जाने पर सवाल उठाए। दिल्ली पुलिस के जांच अधिकारी ने कोर्ट को बताया कि 2 सितंबर 2025 को क्षेत्राधिकार के आधार पर शिकायत IP एस्टेट थाने से तुगलक रोड थाने भेजी गई थी।

1980 में दर्ज था सोनिया गांधी का नाम
इस शिकायत को वकील विकास त्रिपाठी द्वारा दाखिल किया गया है। विकास त्रिपाठी का आरोप है कि सोनिया गांधी का नाम साल 1980 की मतदाता सूची में दर्ज था, जबकि उन्हें भारतीय नागरिकता 30 अप्रैल 1983 को मिली थी। शिकायत में कथित तौर पर जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करने की मांग उठाई गई है। नक्शे देखें

बता दें कि इस मामले में पहले मजिस्ट्रेट कोर्ट ने शिकायत खारिज कर दी थी। हालांकि, 21 सितंबर 2026 को सत्र अदालत ने उस आदेश को रद्द करते हुए मामले पर नए सिरे से विचार करने का निर्देश दिया था। इसके बाद मजिस्ट्रेट अदालत ने पुलिस से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी थी।

राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई दोपहर 2 बजे टाल दी गई थी। तुगलक रोड थाने के जांच अधिकारी ने अदालत से समय मांगते हुए बताया कि वह शिकायत पर कानूनी राय ले रहे हैं। इसी अनुरोध पर अदालत ने मामले को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है।

Check Also

Muzaffarpur News: अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर छतों से बरसे ईंट-पत्थर, 6 लोग घायल

Muzaffarpur Stone Pelting: बिहार के जिले के साहेबगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन टीम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *