‘TVK ने तमिल लोगों के आंसू पोंछना शुरू कर दिया है’, अभिनेता से नेता बने विजय ने DMK और AIADMK पर फिर साधा निशाना

टीवीके चीफ और एक्टर विजय ने एक बार फिर सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) और उसकी विरोधी एआईएडीएमके पर निशाना साधा है। उन्होंने सोमवार की सुबह राज्य के राजनीतिक दिग्गजों पर जमकर हमला किया। उन्होंने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की पार्टी को अपना राजनीतिक दुश्मन बताया है। हालांकि, उन्होंने ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के प्रति ज्यादा नरमी दिखाई।

विजय ने क्या कहा?
विजय ने दावा किया, “उस दिन एआईएडीएमके की शुरुआत उन आंसुओं को पोंछने के लिए हुई थी। इसी तरह, 2021 के चुनाव के बाद लोगों ने आंसू बहाए। यह सोचकर कि ‘कामराजर (के कामराज, स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व मद्रास राज्य के मुख्यमंत्री), एमजीआर और अन्ना जहां बैठते थे, वहां ऐसा कोई बैठा है।” उन्होंने आगे कहा, “तो टीवीके की शुरुआत… उन आंसुओं को पोंछने के लिए की गई थी और आप (उनके दर्शक) और करोड़ों लोग ही हमारी पार्टी के तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बनने की वजह हैं।”

आलोचकों को भी दिया जवाब
एक्टर ने उन आलोचकों को भी जवाब दिया जिन्होंने उनके राजनीतिक अनुभव की कमी पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद भी एमजीआर को छोटा समझा गया था। विजय ने कहा, “यह उनका (यानी डीएमके का, जिसके प्रवक्ता टीकेएस एलंगोवन और सरवनन ने विजय को वीकेंड पॉलिटिशियन कहा था और कहा था कि उन्हें जमीनी राजनीति की बारीकियों की जानकारी नहीं है) काम है। अब वे मेरे अनुभव पर सवाल उठा रहे हैं।” अभिनेता विजय ने सत्ताधारी दल पर गरजते हुए कहा, “हमारे अलावा किसमें इतनी हिम्मत है… हम ही लोगों के असली प्रतिनिधि हैं। अगर यह अन्याय, कानूनहीनता और धोखा है… तो यह डीएमके है।”

Check Also

Teenager embraces death: दिल्ली में प्रेमी ने दी जान, खबर मिलते ही बिलासपुर में किशोरी ने लगाया फंदा

प्रेम और बिछड़ने के गम में एक नाबालिग की जिंदगी का दर्दनाक अंत हो गया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *