‘उंगली पकड़कर आए और अब गला दबाने लगे…’, CM योगी का बड़ा बयान, कहा- मुगलों-अंग्रेजों ने भारत को तबाह कर दिया

सीतापुर। जिले के तपोधाम सतगुरु गिरधारी नाथ जी महाराज आश्रम में सीएम योगी ने जनसमूह को संबोधित करते हुए सनातन धर्म को राष्ट्र की शक्ति बताया। इस दौरान उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि सनातन धर्म में नाग को भी दूध पिलाया जाता है, लेकिन कुछ लोग उंगली पकड़कर आए और अब गला दबाने लगे। उन्होंने आगे कहा कि कैसे विदेशी आक्रांताओं ने भारत की अर्थव्यवस्था और आश्रम पद्धति को नुकसान पहुंचाया।

हस्तशिल्प और किसानों को तबाह कर दिया
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि समय के साथ दुनिया की तमाम सभ्यताएं मिट गई लेकिन सनातन संस्कृति आज भी गरिमा के साथ खड़ी है। भारत ने बांटने के बजाय हमेशा शांति और ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का संदेश दिया और शरण मांगने वालों को पनाह दी। जिनमें से कुछ लोगों ने उंगली पकड़कर गला दबाने का काम किया और देश को लूटा। मुगलों और अंग्रेजों ने भारत के हस्तशिल्प और किसानों को तबाह कर दिया।

देश को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी
सीएम योगी ने आगे कहा कि हमारे देश में नागपंचमी पर जहरीले सांप को भी दूध पिलाने की ‘समदृष्टि’ वाली संस्कृति है। हमने हर शरणार्थी को पनाह दी, लेकिन कुछ लोगों ने शरणार्थी धर्म निभाने के बजाय विश्वासघात किया। उन्होंने उंगली पकड़कर गला दबाने का प्रयास किया और देश को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सीएम ने कहा कि जो देश अपनी सांस्कृतिक, आध्यात्मिक मूल्यों से च्युत हो जाता है। उसका वर्तमान भी सुरक्षित नहीं होता और उसका कोई भविष्य भी नहीं होता है।

Check Also

आशुतोष रांका के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, जयपुर स्कूल विवाद में CJP ने भी कराई क्रॉस FIR

Jaipur School Violence: राजस्थान की राजधानी जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कुछ कार्यकर्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *