Bharat Bandh: श्रमिक संगठनों की हड़ताल आज, एमपी के बैंक-सरकारी ऑफिस पर दिखेगा असर, इन मांगों को लेकर कर रहे विरोध

Bharat Bandh: श्रमिक कानून (labor laws) समेत कई मांगों को लेकर श्रमिक संगठनों ने गुरुवार (12 फरवरी) को भारत बंद आह्वान किया है. हड़ताल का असर मध्य प्रदेश पर भी देखने को मिलेगा. सरकारी-प्राइवेट बैंक, बीमा कंपनी और डाक विभाग कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे. इसका असर रेल परिवहन पर भी हो सकता है.

10 ट्रेड यूनियनों – CITU, AIUTUC, TUCC, INTUC, AITUC, HMS, SEWA, AICCTU, LPF और UTUC ने हड़ताल बुलाई है.

आज भारत बंद क्यों है?
मध्य प्रदेश समेत देश भर की ट्रेड यूनियनों ने केंद्र सरकार की कुछ नीतियों के विरोध में हड़ताल बुलाई है

  • 4 श्रमिक कानून वापस लिए जाएं.
  • मनरेगा को पहले की तरह लागू किया जाए.
  • सिविल सर्विस से जुड़ी नीतियों को बदला जाए.
  • पुरानी पेंशन व्यवस्था फिर लागू की जाए.
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति (National Education Policy) 2020 को भी वापस लिया जाए.

कहां-कहां भारत बंद हड़ताल का असर दिखेगा?

  • भारत बंद के दौरान सरकारी ऑफिसों के कामकाज पर असर दिख सकता है.
  • राज्य परिवहन की बसें और ऑटो एवं सार्वजनिक यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती हैं.
  • मार्केट पर असर दिख सकता है. दुकानें बंद हो सकती हैं.
  • सरकारी बैंकों, डाक विभाग, बीमा कंपनी के ऑफिस पर हड़ताल का असर दिख सकता है.
  • रेल परिवहन पर भी हड़ताल का असर दिख सकता है.

क्या-क्या खुला रहेगा?

  • अस्पताल खुले रहेंगे, एंबुलेंस सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी.
  • हवाई अड्डे भी खुले रहेंगे, हवाई सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी.
  • प्राइवेट कंपनियों के दफ्तर खुले रहेंगे. इसके साथ ही ATM सेवाएं चलती रहेंगी.
  • स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी पर इसका असर नहीं दिखेगा.

Check Also

कल से बदल जाएगा PMO का पता, अब ‘सेवा तीर्थ’ होगा नया ठिकाना, 13 फरवरी को कैबिनेट की अंतिम बैठक

PM Office: साउथ ब्लॉक स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में कल शुक्रवार, 13 फरवरी को शाम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *