T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया की राह अब आसान नहीं रही है. ग्रुप स्टेज मुकाबलों में मिली हार के बाद टीम का सुपर-8 में पहुंचना अब सिर्फ़ अपनी जीत पर नहीं, बल्कि दूसरे मैचों के नतीजों पर भी निर्भर हो गया है. ऐसे में सभी के मन में एक ही सवाल है कि क्या ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर पाएगी?
सुपर-8 के लिए कैसे क्वालीफाई करेगी ऑस्ट्रेलिया?
ग्रुप बी में बीते दिन सोमवार को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मैच में श्रीलंका ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. जिससे उनके अंक और नेट रनरेट पर असर पड़ा है. इस ग्रुप में अगला मुकाबला ज़िम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच खेला जाना है. अगर आयरलैंड इस मैच में ज़िम्बाब्वे को हरा देती है तो इससे ऑस्ट्रेलिया को थोड़ी राहत मिल सकती है. इसके अलावा ज़िम्बाब्वे को अपना आखिरी ग्रुप लीग मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलना है जिसमें श्रीलंका को यह मैच जीतना होगा.
ऑस्ट्रेलिया को अपना आखिरी लीग मैच ओमान के खिलाफ खेलना है यह मैच उन्हें हर हाल में जीतना होगा. अगर ऑस्ट्रेलिया यह मैच जीत जाती है तो आयरलैंड और ज़िम्बाब्वे के साथ उनके भी 4 पॉइंट हो जाएंगे. ऐसे में बहटर रनरेट से ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर सकती है.
ज़िम्बाब्वे की चमक सकती है किस्मत
ऑस्ट्रेलिया को ज़िम्बाब्वे के हाथों ग्रुप मैच में 23 रन से हार का सामना पड़ा था. अब इस टूर्नामेंट में ज़िम्बाब्वे की किस्मत चमक सकती है. ज़िम्बाब्वे के पास अभी दो मैच बचे हुए है जबकि सुपर-8 में पहुंचने के लिए उन्हें सिर्फ एक जीत की जरूरत है. आज के मैच में ज़िम्बाब्वे अगर आयरलैंड को हरा देता है तो वह ग्रुप-बी में सुपर-8 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन जाएगी.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter