Breaking News

हादसा, हाहाकार और खूनी मंजरः रोडवेज बस और ई-रिक्शा के जोरदार भिड़ंत, तीन की उखड़ी सांसें, 7 गंभीर घायल

मऊ. जिले में रफ्तार का कहर बरपा है. जहां रोडवेज की बस ने ई-रिक्शा को ठोकर मार दी. हादसे में ई-रिक्शा सवार 3 लोगों की जान चली गई. वहीं घटना में 7 लोग घायल हुए है. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. घायलों में 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

बता दें कि घटना दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के शीतला मंदिर मोड़ पर उस वक्त घटी, जब कुछ लोग ई-रिक्शा में सवार होकर शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ई-रिक्शा को जोरदार ठोकर मारी. हादसा इतना भयानक था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए. ई-रिक्शा सवार 3 लोगों की मौके पर ही जान चली गई. वहीं 7 लोग घायल हुए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.

वहीं हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के अस्पताल भिजवाया. मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है. मरने वालों की पहचान महजबीन, नूरी और शाहीन के रूप में हुई है. पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है. चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Check Also

पहले ही ओवर में मेडन और बन गया नया रिकॉर्ड! जसप्रीत बुमराह ने T20I में रचा इतिहास, नगारवा को छोड़ा पीछे

Jasprit Bumrah: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *