FIR registered: बिल्हा के ग्राम ढेका में 24.70 लाख का गबन, पूर्व सरपंच, दो सचिव और कोटवार पर एफआईआर…

जनपद पंचायत बिल्हा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत ढेका में (FIR registered) पन्द्रहवें वित्त और अन्य मदों की राशि में भारी बंदरबांट का मामला सामने आया है, जिसके बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस दिया है। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल के निर्देश पर बिल्हा जनपद सीईओ ने पूर्व सरपंच दिनेश मौर्य, दो तत्कालीन सचिवों सचिन कौशिक व भानू विश्वकर्मा और कोटवार कमल कश्यप के विरुद्ध तोरवा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर तोरवा थाने में मामला दर्ज, सरकारी राशि के दुरुपयोग का खुलासा
जांच में यह तथ्य सामने आया है कि इन चारों ने मिलकर कुल 24 लाख 70 हजार 530 रुपये की सरकारी राशि का दुरुपयोग किया है। गौरतलब है कि इस वित्तीय अनियमितता की शिकायतों के बाद तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया था, जिसकी पड़ताल में संबंधितों के बयानों में भारी विरोधाभास और गंभीर भ्रष्टाचार की पुष्टि हुई। इस मामले में पुलिस ने कई अलल अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की गहराई से विवेचना कर रही है ताकि सरकारी धन की वसूली और दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके

Check Also

हनीट्रैप में फंसाकर नाबालिग का अपहरण, 1 करोड़ की फिरौती मांगने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *