सरकारी स्कूल में 35 बच्चों ने ब्लेड से काटी कलाई, प्रशासन के उड़े होश

धमतरी। छत्तीसगढ़ में धमतरी जिले के एक मिडिल स्कूल के 35 विद्यार्थियों द्वारा अपनी कलाई काटने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दहदहा स्थित मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों ने लगभग 20 दिन पूर्व अपनी कलाई काट ली थी। पता चलने पर स्कूल प्रबंधन, पंचायत प्रतिनिधि और अभिभावकों ने बैठक कर स्थिति पर विचार किया।

जिला प्रशासन को जब घटना की जानकारी मिली, तो तहसीलदार, शिक्षा विभाग और मेडिकल टीम ने स्कूल पहुंचकर विद्यार्थियों से पूछताछ की। मेडिकल टीम में शामिल डॉक्टरों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में नशे को कारण बताया जा रहा है।

वहीं, स्कूल प्रबंधन और पंचायत प्रतिनिधियों का मानना है कि विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को देखकर ऐसा किया। बीईओ चंद्रकुमार साहू ने बताया कि सभी विद्यार्थियों की काउंसिलिंग की गई है। स्कूल में लड़के और लड़कियां दोनों अध्ययनरत हैं।

Check Also

CM विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, दीपावली की शुभकामनाओं के साथ हुई शिष्टाचार भेंट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका से शिष्टाचार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *