यूपी के 2 IPS अफसर रचाएंगे शादी: तीन साल पहले अंशिका और केके बिश्नोई की शुरु हुई थी लव स्टोरी

लखनऊ। यूपी के दो IPS अफसर शादी करने जा रहे है। संभल एसपी केके बिश्नोई और बरेली एसपी अंशिका वर्मा शादी तय हो गई है। ये शादी राजस्थान के बाड़मेर में 29 मार्च को होगी। जोधपुर के रिसॉर्ट में होगा दोनों का रिसेप्शन होगा। जिसकी तैयारी में दोनों परिवार लग गए है। पूरे प्रदेश में इनके शादी की चर्चा हो रही है।

साल 2023 में हुई थी मुलाकात
बता दें कि एसपी केके बिश्नोई औरअंशिका वर्मा की मुलाकात साल 2023 में गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी। उस समय केके बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी थे और वहीं पर अंशिका अंडर ट्रेनिंग IPS ऑफिसर थी। शुरूआत में दोनों की जान पहचान हुई जो समय के साथ दोस्ती में बदल गई। बाद में दोनों को एक दूसरे से प्यार पड़ गए।

अंशिका वर्मा 2021 बैच की IPS अफसर है। वर्तमान समय पर बरेली में एसपी के पद पर तैनात हैं। अंशिका प्रयागराज के सिविल लाइन इलाके की रहने वाली हैं। वहीं केके बिश्नोई यूपी कैडर के 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी है। बिश्नोई मुख्य रूप से राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव के रहने वाले हैं।

Check Also

सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करना पड़ेगा भारी, हो जाएगी जेल! पढ़ लें भोपाल पुलिस का ये आदेश

Bhopal News: भोपाल में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *