रिसाली नगर निगम में कांग्रेस को झटका : भाजपा में शामिल हुई MIC सदस्य सीमा साहू, सांसद विजय बघेल ने दिलाई सदस्यता

दुर्ग. रिसाली नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों के पार्टी बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। इससे पहले 4 कांग्रेस पार्षदों ने महापौर और उनके भेदभाव से असन्तुष्ट होकर भाजपा का दामन थाम लिया था। वही इस बार रिसाली निगम की वार्ड 28 की पार्षद, एमआईसी सदस्य महिला एवं बाल विकास विभाग प्रभारी डॉ. सीमा साहू ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने सांसद विजय बघेल के निवास पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ली. सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने सीमा को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

दरअसल वार्ड क्रमांक 28 वीआईपी नगर से कांग्रेस की टिकट पर सीमा साहू पार्षद चुनाव लड़ी और जीती. महापौर पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित होने के कारण सीमा को इस पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। दुर्ग ग्रामीण से विधायक रहे प्रदेश के तत्कालीन गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से डॉ. सीमा साहू का पारिवारिक संबंध होने से एक समय ऐसा लग रहा था कि डॉ. सीमा साहू को आखिरकार कांग्रेस से महापौर पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया जाएगा, लेकिन कांग्रेस ने शशि सिन्हा को प्रत्याशी बनाया और वे महापौर चुन ली गई।

हमने आपको पहले ही बताया था कि मेयर शशि सिन्हा से नाराज चल रहे पार्षदों की फेहरिस्त लम्बी है। सीमा साहू भी उनमें शामिल थीं। उनका कहना है कि रिसाली नगर निगम की महापौर को जिस तरह एमआईसी मेंबर और पार्षदों को लेकर चलना चाहिए, उनमें थोड़ी कमी थी, जिसकी वजह से पूर्व में भी कांग्रेस के पार्षदों ने महापौर से नाराज होकर भाजपा ज्वाइन किया था।

Check Also

छत्तीसगढ़ में बाढ़-बारिश का कहर! गरियाबंद में NH-130C बंद, कई गाड़ियां फंसी, त्रिवेणी संगम भी हुई लबालब

National Highway 130C Traffic Blocked: छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश का असर अब जनजीवन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *