Breaking News

अंबिकापुर दुष्कर्म केस पर टीएस सिंहदेव का सरकार पर तीखा हमला, मृत्युदंड और फास्ट ट्रैक सुनवाई की मांग

रायपुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने अंबिकापुर में हुई दुष्कर्म और हत्या की घटना पर सरकार पर कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर आज रो रहा है और हर संवेदनशील आंख शर्म से झुकी हुई है। “हमारी एक बेटी के साथ हुई यह निर्मम घटना दिल्ली के निर्भया कांड जैसी दिल दहला देने वाली है। क्या हमारी बेटियां अब सड़कों पर भी सुरक्षित नहीं?” उन्होंने सवाल उठाया।

सिंहदेव ने कहा कि यह अपराध सरकार की नाकामी का खुला प्रमाण है। शहर का सबसे व्यस्त इलाका भी सुरक्षित नहीं, अपराधी खुलेआम दरिंदगी कर रहे हैं और सत्ता केवल तमाशा देख रही है।

उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और मृत्युदंड की मांग की, ताकि ऐसे जघन्य अपराधों के खिलाफ कड़ा संदेश जाए। सिंहदेव ने कहा, “यह हर बेटी की सुरक्षा की लड़ाई है। न्याय में देरी अब बर्दाश्त नहीं होगी।”

यह बयान प्रदेश की राजनीति और कानून व्यवस्था पर नई बहस छेड़ सकता है, खासकर महिलाओं की सुरक्षा और अपराधियों के खिलाफ कड़े कदमों को लेकर।

Check Also

देवपहरी झरने पर फोटो खींचने पहुंचे 3 दोस्‍त टापू पर फंसे, 15 घंटे चले रेस्‍क्यू के बाद सुरक्षित निकाला

कोरबा : छत्तीसगढ़ में हो रही लगातार बारिश से कई नदी नाले उफान पर हैं. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *