महिला आरक्षण बिल पास न होने पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने पुराना बिल लाने की मांग की

लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पास न होने के बाद देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इस मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार से मांग की है कि पहले वाला महिला आरक्षण बिल दोबारा संसद में लाया जाए, जिसे सभी दलों का समर्थन मिला था। उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत संसद बुलाकर बिल पेश करना चाहिए और देखना चाहिए कि कौन इसके खिलाफ जाता है।

सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन भी इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने की तैयारी कर रहा है। साथ ही देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए जाएंगे।

प्रियंका गांधी ने सरकार पर आरोप लगाया कि महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़कर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की गई, जो अब सफल नहीं हो पाई। उन्होंने दोहराया कि महिलाओं को आरक्षण देना उनका अधिकार है और इसे जल्द लागू किया जाना चाहिए।

Check Also

‘दिल्‍ली के अहंकार को तमिलनाडु ने हराया…’ महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद स्‍टाल‍िन का हमला

Women Reservation Bill: संसद में लोकसभा की सीटें बढ़ाने के लिए लाया गया संविधान का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *