रायगढ़ में भारी बवाल : विरोध के बाद भी घरों पर चला निगम का बुलडोजर, मौके पर पुलिस के आला अफसर समेत बड़ी संख्या में जवान तैनात, कल देर रात लोगों ने किया था कलेक्टर बंगले का घेराव

रायगढ़. शहर के जेल पारा से सटे मोहल्ले में प्रस्तावित मरीन ड्राइव के लिए घरों को तोड़ने को लेकर शुक्रवार से बवाल मचा हुआ है. आज फिर सुबह नगर निगम की टीम घरों को तोड़ने बुलडोजर लेकर मोहल्ले पहुंची, जेलपारा और प्रगति नगर इलाके में भारी संख्या में पुलिस की टीम में तैनात है. मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य बड़े अधिकारी भी पहुंचे हैं. भारी तनाव के बाद भी घरों में बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जा को हटाया जा रहा है.

बता दें कि नगर निगम ने 100 से अधिक घरों को तोड़े जाने का नोटिस जारी किया है. इस मामले को लेकर कल देर रात मोहल्ले वासियों ने कलेक्टर बंगले का घेराव किया था. भारी विरोध के बाद भी आज तड़के निगम की टीम घरों को तोड़ने पहुंची है. अब तक तीन दर्जन से ज्यादा घरों को तोड़ा जा चुका है.

मोहल्लेवासियों का आरोप है कि उन्हें बिना पूर्व सूचना के जबरन उजाड़ा जा रहा है. वर्षों से वे यहां रह रहे हैं और अचानक मरीन ड्राइव परियोजना के नाम पर उनके आशियाने छीनने की कोशिश की जा रही है. बताया जा रहा कि बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए नया शनि मंदिर से लेकर जेल पारा होते हुए जूट मिल के पीछे (छठ पूजा स्थल तक) मरीन ड्राइव बनना है, जिसके जद में लगभग 100 से अधिक घर आ रहे हैं. इसे तोड़ने के लिए नगर निगम ने नोटिस जारी किया है, जिससे लोग भड़के हुए हैं.

जैसे ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ कलेक्टर बंगले पहुंची, पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया. रात में ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया ताकि हालात नियंत्रण में रहे. वहीं मौके पर रायगढ़ SDM महेश शर्मा पहुंचे थे और लोगों को समझाने की कोशिश में जुटे रहे.

Check Also

अपोलो लापरवाही: अपोलो अस्पताल की कथित लापरवाही पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 7 दिन का अल्टीमेटम

बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में हार्ट मरीज को एयरलिफ्ट करने के दौरान कथित लापरवाही का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *