1106 पदोन्नत व्याख्याताओं के लिए आज से ओपन काउंसिलिंग: पहले दिन हिंदी-गणित के 354 शिक्षक होंगे शामिल, जो छूटेंगे उन्हें 28 को बुलाया जाएगा

लोक शिक्षण संचालनालय ने पिछले दिनों सभी संयुक्त संभाग कार्यालयों के मिली जानकारी के आधार पर व्याख्याता/व्याख्याता एल.बी. टी संवर्ग के पदों पर पदोन्नति के लिए काउंसलिंग की डेट जारी की थी। ये काउंसलिंग 25 सितंबर गुरुवार से शुरू होने जा रही है।

काउंसलिंग 28 सितंबर तक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय परिसर, शंकर नगर, रायपुर में चलेगी। इस प्रक्रिया में कुल 1106 पदोन्नत व्याख्याता/व्याख्याता एल.बी. शामिल होंगे। पहले दिन संस्कृत के कुल 197 और गणित के 157 शिक्षकों का काउंसलिंग होना प्रस्तावित है।

  • 25 सितंबर 2025 पहली पाली (सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक) संस्कृत – 100 शिक्षक गणित – 100 शिक्षक दूसरी पाली (दोपहर 1:30 से शाम 5:00 बजे तक) संस्कृत – 97 शिक्षक गणित – 57 शिक्षक
  • 26 सितंबर 2025 पहली पाली – राजनीति विज्ञान – 97 इतिहास – 51 अंग्रेजी – 80 भौतिक शास्त्र – 20 दूसरी पाली – जीवविज्ञान – 103 भूगोल – 42 वाणिज्य – 46 रसायन शास्त्र – 42
  • 27 सितंबर 2025 पहली पाली – हिन्दी – 100 हिन्दी- 182 दूसरी पाली – अर्थशास्त्र – 114 –
  • 28 सितंबर 2025
  • जाे पिछली तीन काउंसलिंग में उपस्थित नहीं हो पाए वो शामिल होंगे।

Check Also

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले; पन्ना-बैतूल समेत कई जिलों में नए SP

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में बुधवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *