स्क्रीन का हीरो अब सत्ता का सरताज! विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Tamil Nadu New CM Oath: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के नतीजों के 5 दिन बाद आज मुख्यमंत्री के तौर पर टीवीके प्रमुख विजय ने शपथ ले ली है.उनके साथ-साथ 9 व‍िधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. हालांकि व‍िजय के लिए सीएम पद की शपथ लेना और बहुमत जुटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी है. इसके लिए वो करीब 3 बार राज्यपाल से मुलाकात भी कर चुके थे. लेकिन बहुमत न होने के कारण शपथ ग्रहण के लिए मंजूरी नहीं मिल सकी थी. इन सब के बीच आज यानी की 10 मई तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख विजय आज सुबह चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है.

विजय के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में तमाम राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए. इनमें कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी भी शामिल हुए. इसके अलावा तमिलनाडु BJP के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन और पार्टी नेता तमिलिसाई सौंदरराजन भी शामिल हुए.

शपथ लेते वक्त देने लगे स्पीच
विजय की शपथ ग्रहण के दौरान दिलचस्प बात यह रही कि व‍िजय शपथ के बीच में ही स्पीच देने लगे. हालांकि इसको लेकर राज्यपाल ने उन्हें तुरंत रोक दिया. विजय ने जनता को दोनों हाथ उठाकर अभिवादन किया.

विधानसभा चुनाव में TVK ने पहली बार चुनाव लड़ते हुए 108 सीटें जीती थीं, लेकिन सरकार बनाने के लिए बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने में पार्टी को सहयोगियों की जरूरत पड़ी है. इसके बाद कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और IUML जैसे दलों के समर्थन से विजय के पास 120 विधायकों का समर्थन जुट गया और राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दे दिया था.

Check Also

‘कानून व्यवस्था पर असर पड़ रहा है’, भोपाल पुलिस कमिश्नर ने DGP को लिखा पत्र; 3 IPS मांगे

MP News: भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में आईपीएस अधिकारियों की कमी के कारण कानून व्यवस्था पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *