सड़क पर दौड़ी मौत: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, ड्राइवर की मौत

ग्रेटर नोएडा। यूपी के ग्रेटर नोएडा में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक बेकाबू स्कॉर्पियो कार अचानक पलट गई और इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

तीन लोग हुए घायल
यह पूरा मामला ग्रेनो के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र का है। जहां, एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन तेज गति से दौड़ रहा था। इसी दौरान अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और स्कॉर्पियो सड़क पर कई चक्कर काटती हुई डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चालक समेत 3 लोग बुरी तरह घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

छानबीन में जटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही नॉलेज पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान कार चालक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। मृत युवक की शिनाख्त की जा रही है।

Check Also

भीख मांगते-मांगते उम्र बीत गई… पीछे छोड़ गई करोड़ों! महिला भिखारी की मौत के बाद घर से मिला 30 बोरी कैश

Money Found After Death: कर्नाटक से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर हर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *