Bihar Train Fire: बिहार के सहरसा में पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Bihar Train Fire: बिहार में सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर के रेलवे स्टेशन पर उस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जब एक पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई. फिलहाल, स्थिति अब नियंत्रण में है.

जानकारी के अनुसार यह हादसा सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 3 बजे पैसेंजर ट्रेन नंबर 63344 (समस्तीपुर-सहरसा) में हुआ. ट्रेन के इंजन और उससे जुड़े कोच में आग लग गई. हालांकि, यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आग लगने के कारण की जांच की जा रही है.

रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रेन के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा और धीरे-धीरे पूरी ट्रेन आग की लपटों में समा गईं. इंजन से शुरू हुई आग 3 बोगियों को भी अपने जद में ले लिया. यह देखते ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया.

हादसे के वक्त ट्रेन में कई यात्री थे सवार
जानकारी के अनुसार, जिस दौरान ट्रेन में आग लगी. उस समय कई यात्री ट्रेन में सवार थे. लेकिन गनीमत रही कि सभी यात्री सकुशल ट्रेन से नीचे उतर गए. सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. रेलवे के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. आग इतनी भयावह थी कि उस पर काबू पाने के लिए टीम को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा.

ट्रेन में आग लगने का असर यातायात पर भी देखने को मिला, लेकिन अधिकारियों ने तुरंत ही स्थिति को संभाला और रेल यातायात को सामान्य कर फिर से चालू कर दिया. हालांकि, अभी आग लगने की सही वजह सामने नहीं आ रही है. अधिकारी आग लगने की वजह का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं.

Check Also

Delhi Jantar Mantar: 3 महिला पत्रकारों ने पुलिसकर्मियों पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, क्राइम ब्रांच करेगी जांच

Delhi Jantar Mantar Female Journalists Sexual Harassment: 3 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *