CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ेगा मौसम, रायपुर से बिलासपुर तक 5 दिन आंधी-तुफान के आसार, अलर्ट जारी

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच एक बार मौसम बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक ट्रफ लाइन फिलहाल राजस्थान, बंगाल, बिहार से होते हुए आंध्र प्रदेश तक एक्टिव बनी हुई है. जिससे छत्तीसगढ़ में भी मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है. मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है. जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग ने रायपुर से लेकर दुर्ग तक और बिलासपुर से लेकर बस्तर तक अगले पांच दिनों में बारिश आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है. छत्तीसगढ़ के कई जिलों में दोपहर के बाद मौसम में बदलाव आया है. जिससे यहां बारिश और आंधी तूफान का दौर शुरू हो गया है. यहां पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने की स्थिति बन रही है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम बदल गया है. जिसके बाद यहां बारिश और आंधी की संभावना बन रही है.

अगले 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में सोमवार से लेकर अगले पांच दिन अहम माने जा रहे हैं. क्योंकि राजस्थान से बंगाल तक बनी ट्रफ लाइन का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर रहने वाला है. ऐसे में बारिश होने की पूरी संभावना है. छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शाम का मौसम बदल गया है.

जानें रायपुर का हाल
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी बारिश और आंधी तूफान की संभावना बन रही है. यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के पास रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक शाम और रात तक बारिश की स्थिति बन सकती है.

Check Also

CG News: पैसों की बारिश का बनाया Video, फिर 2.50 लाख को 2.50 करोड़ बनाने का झांसा देकर ठगी, तांत्रिक गिरफ्तार

CG News: बिलासपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *