रीवा में 2 साध्वियों की मौत से बवाल! आज देशभर में जैन समाज करेगा विरोध प्रदर्शन

Rewa Road Accident: मध्य प्रदेश के रीवा में बुधवार की दोपहर कलेक्ट्रेट के सामने हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे जैन समाज को झकझोर कर रख दिया. इस हादसे में दो जैन साध्वियों की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अभी अस्पताल में इलाज जारी है. हादसे के बाद जैन समाज में काफी आक्रोश व्याप्त है. आज सोमवार, 25 मई को जैन समाज ने देशभर में विरोध प्रदर्शन करने की बात कही है.

बता दें, जैन समाज की तीन साध्वियां 20 मई को रीवा कलेक्ट्रेट के सामने दोपहर के वक्त पैदल भ्रमण कर रही थीं. इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि पूज्य श्रुति मति माता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि उपसमिति माता और साध्वी आर्यिका माता गंभीर रूप से घायल हो गईं. उपसमिति माता ने भी इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया. वहीं साध्वी आर्यिका माता का फिलहाल, गंभीर हालत में इलाज जारी है.

जबलपुर से गिरफ्तार आरोपी चालक
पुलिस के मुताबिक, जिस गाड़ी से हादसा हुआ. हादसे के बाद आरोपी चालक रशीद आबाद अली शाह मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने जबलपुर से गिरफ्तार किया है. जैन साध्वियों की मौत के बाद समाज में आक्रोश नहीं फैले. घटना की गंभीरता को देखते हुए कमिश्नर बीएस जामोद, डिप्टी कमिश्नर नरेंद्र सूर्यवंशी और एसपी गुरुकरण सिंह ने मौके पर जाकर जायजा लिया और अस्पताल में इलाज पर नजर रखी. इसके साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश दिए.

देशभर में करेंगे प्रदर्शन
फिलहाल, आज 25 मई को जैन समाज ने देशभर में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. घटना के बाद से जैन समाज में भारी आक्रोश है. समाज के लोगों ने इसे हादसा मानने से इनकार कर दिया है और उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है. इसके साथ ही “संत सुरक्षा नीति” लागू करने की मांग उठाई है.

Check Also

Petrol-Diesel Price Hike: अब और बढ़ेगी महंगाई! 10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

Petrol-Diesel Price Hike: देशभर में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ाए गए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *