Gujrat Titans: आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. खिताबी मुकाबले के बाद गुजरात टाइटंस की टीम बस में आग लग गई. बता दें, ये हादसा तब हुआ जब बस टीम को स्टेडियम से होटल लेकर जा रही थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी. हालांकि समय रहते इसका पता चल गया और तुरंत सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया गया.
किस वजह से लगी आग?
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बस में तकनीकी खराबी आने के बाद उसके अंदर धुआं फैलने लगा. स्थिति को देखते हुए टीम मैनेजमेंट और सुरक्षा कर्मियों ने खिलाड़ियों व सपोर्ट स्टाफ को सही सलामत बस से बाहर निकाला. राहत की बात ये रही कि इस दौरान किसी भी खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ को कोई नुकसान नहीं हुआ. इस घटना के बाद पूरी टीम करीब 1 घंटे तक सड़क किनारे इंतजार करती रही, जिसके बाद दूसरी बस की व्यवस्था कर टीम को होटल पहुंचाया गया.
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. लेकिन उनका यह फैसला गलत साबित हुआ. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के बल्लेबाज आरसीबी ने गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आए. टीम का टॉप ऑर्डर बुरी तरह से फेल हुआ. कप्तान शुभमन गिल महज 10 रन बनाकर आउट हुए इसके बाद साई सुदर्शन भी सस्ते में चलते बने.
ऐसे में गुजरात की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी. जवाब में आरसीबी ने चेज मास्टर विराट कोहली की 75 रन की नाबाद पारी के दमपर 18 ओवर में ही 5 विकेट खोकर 161 रन बना लिए और 5 विकेट से मैच जीतकर आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter