शराब के पैसों ने ली बेटे की जान! मां और भाई ने रची ऐसी साजिश कि पुलिस भी रह गई दंग

CG News: धमतरी जिले से एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया. जिस मां ने बेटे को जन्म दिया, उसी ने छोटे बेटे के साथ मिलकर बड़े बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को फांसी पर लटकाकर इसे आत्महत्या साबित करने की साजिश रची गई. लेकिन धमतरी पुलिस की वैज्ञानिक जांच के सामने पूरा खेल बेनकाब हो गया.

मां ने अपने बेटे के साथ मिलकर की छोटे बेटे की हत्या
मामला कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम गोजी का है. 29 जून को 23 वर्षीय नरसिंग साहू का शव फांसी पर लटका मिला था. पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन पुलिस को घटनास्थल और परिस्थितियों पर शक हुआ. एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर टीम ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और गवाहों के बयानों की बारीकी से जांच शुरू की.

शराब के पैसों ने ली बेटे की जान
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि नरसिंग की मौत फांसी से नहीं, बल्कि पहले हाथ से गला दबाने और फिर रस्सी से गला कसने से हुई थी. इसके बाद पुलिस ने मृतक की मां कमला बाई साहू और भाई नरेश साहू से पूछताछ की. सख्ती से पूछताछ में दोनों टूट गए और हत्या की पूरी कहानी कबूल कर ली. आरोपियों ने बताया कि नरसिंग शराब पीने के लिए बार-बार पैसे मांग रहा था. पैसे नहीं मिलने पर घर में विवाद और मारपीट हुई. गुस्से में मां और भाई ने मिलकर उसका गला दबाया, फिर नारियल की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं, उसके जिंदा होने की आशंका में उसे कीटनाशक भी पिला दिया.

दोनो आरोपियों को भेजा जेल
अपराध छिपाने के लिए शव को फांसी पर लटकाया गया, ताकि सभी को लगे कि नरसिंग ने आत्महत्या की है. लेकिन पुलिस की वैज्ञानिक जांच और सटीक विवेचना ने इस झूठी कहानी का पर्दाफाश कर दिया. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

शराब की लत, पैसों का विवाद और फिर रिश्तों का ऐसा खौफनाक अंत… धमतरी का यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि अपराध कितना भी शातिर तरीके से क्यों न छिपाया जाए, कानून के हाथ आखिरकार अपराधियों तक पहुंच ही जाते हैं.

Check Also

कांग्रेस शासनकाल में मलाई खाने वाले अफसरों को भाजपा सरकार में भी मलाई दार पदों पर बिठाया गया

रायपुर: प्रदेश के पुलिस महकमे के अफसरों के तबादले में कांग्रेस शासनकाल में मलाई खाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *