RR vs RCB: वैभव सूर्यवंशी की पारी देखकर किंग कोहली भी हुए खुश, तारीफ में लिखा खास मैसेज

RR vs RCB: आईपीएल के इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी की तूफान देखने को मिल रहा है. कल यानी 10 अप्रैल को असम के गुआहाटी में आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक शानदार मुकाबला खेला गया. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 201 रनों का टारगेट सेट किया, रनचेज करने उतरी राजस्थान की टीम ने 18 ओवर में ही मैच जीत लिया और आरसीबी को इस सीजन में पहली हार का सामना करना पड़ा.

26 गेंद पर 78 रन की पारी
इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने केवल 26 गेंद पर 78 रन की पारी खेली, वैभव ने 300 के स्ट्राइक के साथ रन बनाए जिसने बेंगलुरु के गेंदबाजों के होश उड़ा कर रख दिया. वैभव ने अपनी तूफानी पारी में 7 छक्के और 8 चौके लगाए. यानी कि 74 रन वैभव सूर्यवंशी ने केवल छक्कों और चौकों की दम बना दिए. हालांकि वैभव सूर्यवंशी का विराट कोहली ने ही लिया, उन्होंने वैभव की इस पारी को देखने हुए उनकी तारीफ भी की है.

विराट कोहली ने लिखा मैसेज
वैभव इस समय आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है, ऐसे में उन्हें ऑरेंज कैप से भी नवाजा गया. वहीं, मैच के बाद वैभव के लिए एक पल उस समय आया जब किंग कोहली ने उनके लिए एक खास मैसेज लिखा. जिसकी तस्वीर राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर शेयर की है. विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी की कैप पर ऑटोग्राफ दिया, कोहली ने लिखा “डियर वैभव ‘वेल डन’. कोहली का 4 शब्द वाला यह मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

चार मैचों में 200 रन
आरसीबी के खिलाफ अपनी पारी के साथ, वैभव सूर्यवंशी अपने ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल से आगे निकल गए और ऑरेंज कैप के हकदार बन गए. इस बाएं हाथ के बल्लेबाज के अब चार मैचों में 200 रन हो गए हैं, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं.

Check Also

Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापट्टनम में बड़ा हादसा, 1600 डिग्री का खौलता स्टील गिरा, 8 मजदूरों की हुई मौत

Visakhapatnam Steel Plant Accisdent: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में बड़ा हादसा हो गया. राष्ट्रीय इस्पात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *