आतंकियों पर शिकंजा! भारत ने 23 पाकिस्तानी नागरिकों को UAPA के तहत घोषित किया आतंकी

Gazette Notification: पाकिस्तान की हरकतों को हर कोई जानता है, वह आतंकियों को पालने और उनको पनाह देने से कभी बाज नहीं आता है. भारत भी पाकिस्तान को हमेशा ही सबक सिखाता रहता है. इसी के तहत अब केंद्र सरकार ने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है.

गृह मंत्रालय की तरफ से एक गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जिसमें 23 आतंकियों को गैर कानूनी गत‍िव‍िध‍ियां रोकथाम कानूनी यानी कि UAPA के तहत आतंकवादी घोषित किया है.

इस लिस्ट में शामिल ज्यादातर नाम ऐसे हैं जो लोग जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर ए तैयबा से जुड़े हुए हैं. इसके साथ ही ये सभी पाक अधिकृत कश्‍मीर में इस समय रह रहे हैं.

किस-किस का है लिस्ट में नाम
गृह मंत्रालय की तरफ से जारी की गई इस लिस्ट में सूद इलियास कश्मीरी, मोहम्मद मुसादिक, मुफ्ती मोहम्मद असगर खान और हाफिज अब्दुल शकूर जैसे नाम शामिल हैं. इनके अलावा भी कई चौंकाने वाला नाम हैं.

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े अब्दुल रऊफ और हाफिज खालिद वलीद को हाफिज मोहम्मद सईद के करीबी सहयोगी के रूप में बताया गया है. सबसे चौंकाने वाला नाम मोहम्मद शहीद फैसल उर्फ उस्ताद उर्फ जाकिर का है. गजट के मुताबिक उसका स्थायी पता बेंगलुरु, कर्नाटक का है, जबकि वह अभी पाकिस्तान के रावलपिंडी में रह में रहा है.

क्या है सरकार का मकसद?
इस तरह के फैसले के पीछे सरकार का मकसद आतंकवाद पर लगाम लगाना है. यही वजह है कि इस लिस्ट में ऐसे नाम शामिल किए गए हैं, जो लंबे समय से भारत के खिलाफ काम करते आ रहे हैं. केंद्र सरकार का मानना है कि संबंधित व्यक्ति आतंकवाद में शामिल है. इसी आधार पर UAPA की धारा 35 के तहत उसका नाम कानून की चौथी अनुसूची में शामिल किया गया है.

Check Also

Neha Bora Statement: बांग्लादेश के जुलाई विद्रोह से प्रेरणा लेने की बात पर विवाद, BJP ने राहुल गांधी को घेरा

Neha Bora Bangladesh Statement: देशभर में पिछले 1 महीने से लगातार चुनाव आयोग और खास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *