Theft: रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर बड़ी सेंधमारी, लाखों के जेवरात और नगदी पार…..

बिलासपुर के पॉश इलाके में शामिल अभिषेक विहार फेस-2 में बीती रात (Theft) चोरों ने पुलिस की गश्त को चुनौती देते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है, जहाँ एक रिटायर्ड आर्मी अधिकारी के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब 2 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

लगभग 2 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ, (Theft)
न्यायधानी के मंगला स्थित अभिषेक विहार फेस-2 कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड आर्मी अधिकारी शैलेश शुक्ला जब किसी जरूरी काम से घर से बाहर गए थे, तभी सूने मकान की रेकी कर रहे चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात बदमाशों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और कमरों में रखी अलमारी को खंगालते हुए सोने-चांदी के कीमती आभूषण और नगदी समेत लगभग 2 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया।

सुबह जब पड़ोसियों की नजर घर के टूटे हुए ताले और खुले दरवाजे पर पड़ी, तब इस चोरी का खुलासा हुआ। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को तुरंत सूचित किया गया, जिसके बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई।

​पुलिस की तफ्तीश को आगे बढ़ाने के लिए मौके पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। घर के भीतर बिखरा हुआ सामान और टूटी हुई अलमारियां इस बात की तस्दीक कर रही हैं कि चोरों ने काफी समय लेकर सुनियोजित तरीके से इस चोरी को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस कॉलोनी के प्रवेश द्वारों और आसपास के रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है

Check Also

CG News: राशन में लापरवाही पर CM साय सख्त! शिकायत मिलते ही कलेक्टर को फोन, पात्र परिवारों को तत्काल राशन देने के निर्देश

CG News: छत्तीसगढ़ में राशन वितरण में लापरवाही पर सीएम विष्‍णु देव साय ने सख्‍त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *