गोरखपुर। जिले में किराएदार कल्पेश राय ने फिरौती के लिए मकान मालिक के छह वर्षीय बेटे का अपहरण कर उसकी दीवार मे सिर पटक कर हत्या कर दी। आरोपी रात भर पीड़ित परिवार के साथ बालक की तलाश मे साथ रहा। CC कैमरे की एक क्लिप ने कल्पेश का चेहरा दिखाया। जिसमे वह बच्चे की खंडहर की तरफ ले जा रहा है। पूछताछ हुई, तो उसने लाश बरामद करा दी।
घर पर किराना दुकान चलाता था
पिपरा नई कालोनी निवासी विनय सिंह उर्फ कन्हैया कस्बे में स्थित धागा फैक्ट्री में कार्य करने के साथ ही घर पर किराना की दुकान भी चलाते हैं। उनका छह वर्षीय पुत्र अंशुमान बीती शाम करीब पांच बजे घर से निकला था। कुछ देर बाद वह दोबारा बाहर निकला फिर वापस नहीं लौटा। अब आई तो घर पर लाश।
घबराकर शव छोड़कर घर लौट आया
पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ने फिरौती वसूलने की योजना बनाकर बच्चे का अपहरण किया था। उसने अंशुमान के हाथ-पैर बांधकर उसे एक बंद पड़े मकान में छिपा दिया। आरोपी ने बताया की बच्चे का सिर दीवार से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घबराकर वह शव वहीं छोड़कर घर लौट आया।
पुलिस के अनुसार आरोपित कल्पेश राय संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंहवा स्थित डबरा गांव का रहने वाला है। वह गीडा क्षेत्र की एक धागा फैक्ट्री में मजदूरी करता था। हाल ही में उसकी नौकरी छूट गई थी। वह बीमार भी चल रहा था और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter