तमनार ब्लॉक में जिंदल ने शुरू की हरे-भरे पेड़ों की कटाई, पर्यावरण को बचाने ग्रामीणों ने खोला मोर्चा…

रायगढ़। रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में कोयला खदान के आबंटन के बाद जिन्दल ने इलाके में पेड़ों की कटाई शुरू कर दी है. स्थानीय ग्रामीणों की माने तो अब तक हजारों हरे-भरे पेड़ काटे जा चुके हैं, और यह सिलसिला अनवरत जारी है.

मामले में वन विभाग के एसडीओ आशुतोष मांडवा ने बताया कि नागरमुडा गांव में जिन्दल की प्रस्तावित कोयला खदान के लिए विभाग से पेड़ कटाई की अनुमति मांगी गई थी, जिसके बाद विभाग ने 13537 पेड़ों को काटने की अनुमति दी है. मांडवा ने कहा कि कटाई की जद में जंगल में साल सहित कई प्रजाति के छोटे-बड़े पेड़ आएंगे.

जानकार सूत्र और इस इलाके में सक्रिय RTI कार्यकर्ता बताते हैं कि अब तक हजारों पेड़ो की कटाई हो चुकी है, और अनुमति से अधिक हरे-भरे पेड़ों को मशीन से काटा जा रहा है. बताया जा रहा है कि पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को देखते हुए नागरमुडा के ग्रामीण मौके पर पहुंचकर इस कटाई का विरोध कर रहे हैं.

Check Also

Balod Suicide Case: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र की मौत, कमरा नंबर 16 में फांसी पर लटका मिला शव

Balod: छत्तीसगढ़ के बालोद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बालोद जिले के डौंडी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *