आरजीकर रेप केस की दोबारा होगी जांच! सरकार ने द‍िए आदेश, अनसुलझे पहलुओं की होगी पड़ताल

RG Kar Hospital: कोलकाता के चर्चित RG Kar अस्पताल रेप-मर्डर मामला एक बार फ‍िर चर्चा में है. पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने करीब दो साल पुराने इस मामले की दोबारा जांच शुरू करने का फैसला किया है. इस जांच के जरिए पुराने अनसुलझे सवालों के जवाब तलाशे जाएंगे.

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को नई जांच के आदेश दिए. सरकार का कहना है कि शुरुआती जांच के दौरान पुलिस की भूमिका और सामने आए. कई अनसुलझे सवालों की दोबारा पड़ताल जरूरी है.

सरकार की ओर से यह भी कहा गया है कि मामले से जुड़े ऐसे पहलुओं की जांच की जाएगी, जिन पर अब तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है. खास तौर पर सबूतों से कथित छेड़छाड़ और घटना के बाद की कार्रवाई को लेकर उठे सवालों पर फोकस रहेगा.

जांच से खुलेंगे कई राज
स्वास्थ्य मंत्री शरद्वत् मुखोपाध्याय ने कहा कि सरकार का मकसद पूरे मामले की सच्चाई सामने लाना है. उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी. कुल मिलाकर यह केस एक बार फ‍िर सुर्ख‍ियों में आ गया है. पिछली सरकार यानी ममता बनर्जी के कार्यकाल के दौरान भी यह मामला काफी चर्चा में रहा था. उस समय इस केस के कारण सरकार को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था.

आरजीकर रेप केस का पूरा मामला क्या है?
RG Kar अस्पताल की यह घटना 9 अगस्त 2024 की है. उस समय ड्यूटी पर मौजूद एक ट्रेनी डॉक्टर का शव अस्पताल परिसर में मिला था. मामले की जांच के बाद आरोपी संजय रॉय को सियालदह सेशन कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी. घटना को लेकर कोलकाता समेत देशभर में प्रदर्शन हुए थे. आरजी कर अस्पताल के डॉक्टरों और पीड़ित परिवार ने मामले की CBI जांच की मांग की, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जांच के आदेश नहीं दिए थे.

Check Also

गरीब मरीजों के इलाज पर ‘वसूली’ के आरोप से मचा हड़कंप, तीमारदारों ने लगाए गंभीर आरोप

चंदौली. जिला मुख्यालय स्थित बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज में मरीजों से इलाज के नाम पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *