‘एक मेरी पत्नी, दूसरे फील्ड मार्शल मुनीर’, JD Vance ने बताया अपनी जिंदगी के दो खास लोग

JD Vance: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का एक बयान सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि उनकी जिंदगी में दो लोग बहुत जरूरी हैं. जिनमें एक भारतीय है और एक पाकिस्तानी. जेंडी वेंस ने यह बातें भले ही मजाक में कही हों, लेकिन इसके तरह-तरह के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं.

जेडी वेंस ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, उनके जीवन में दो लोग बहुत जरूरी हैं. जिसमें भारतीय मूल की उनकी पत्नी उषा वेंस और दूसरे पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर शामिल हैं. आसिम मुनीर का नाम लेने के पीछे माना जा रहा है कि उन्होंने अमेरिका और ईरान के बीच जंग रोकने के लिए अहम भूमिका निभाई थी. शायद यही वजह है कि वेंस अपनी जिंदगी के खास लोगों में आसिम मुनीर को रखा है.

JD Vance ने बताया मेरी जिंदगी के दो अहम लोग
जेडी वेंस ने जब यह बात पत्रकारों से कही थी. उस दौरान पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर भी मौजूद रहे. वेंस ने कहा कि पिछले तीन महीनों में उन्होंने आसिम मुनीर से किसी अन्य व्यक्ति की तुलना में सबसे ज्यादा बात की है. इसलिए मैं कहता हूं की मेरी जिंदगी में दो खास लोग हैं, उनमें मेरी भारतीय पत्नी उषा वेंस हैं और पाकिस्तानी फील्ड मार्शल आसिम मुनीर.’

दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू
इस दौरान जेडी वेंस ने अमेरिका ईरान डील को लेकर कहा, दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू है. लेकिन अभी भी बहुत काम बाकी है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मिडिल ईस्ट में स्थायी युद्धविराम के लिए प्रतिबद्ध हैं और काम कर रहे हैं. हम सभी भविष्य के हिसाब से शांति और समृद्धि को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहे हैं.

Check Also

Mecca Houthi Drone Attack: मक्का की ओर बढ़ रहा था हूती ड्रोन? सऊदी ने मार गिराने का किया दावा, पहली बार Emergency Alert

सऊदी अरब और हूतियों के बीच जंग अब तेज होती नजर आ रही है. ऐसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *