Breaking News

Raipur News: GirlFriend से झगड़ा कर रहे युवक को साथी ने कार से कुचला, मौत

Raipur News: रायपुर. आमानाका थाना क्षेत्र में अपनी गर्लफ्रेंड को दूसरे युवक के साथ घूमते देखकर उससे सड़क पर झगड़ रहे ऑटो पार्ट्स कारोबारी युवक को युवती के साथी ने तेज रफ्तार कार से कुचल दिया. एम्स के सामने सरेराह हुई इस घटना के बाद हमलावर युवक कार लेकर फरार हो गया.

वहीं युवक की मौत हो गई. पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और युवती से पूछताछ के बाद कार चालक दुर्ग-भिलाई निवासी युवक भरत मंगनानी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है. मृतक परमप्रीत सिंह पिता विक्रम सिंह 33 वर्ष उदया सोसायटी टाटीबंध निवासी था. मृतक का शव एम्स में रखा गया है. शनिवार को पंचनामा-पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस सूत्रों ने युवती और मृतक को मंगेतर भी बताया है.

दो बार टक्कर, इसलिए हत्या का केस : पुलिस
आमानाका पुलिस ने बताया कि मृतक परमप्रीत सिंह निवासी सेक्टर-04, उदया सोसायटी का आरोपी भरत मंगनानी के साथ विवाद हुआ था. भरत मंगनानी द्वारा एम्स के सामने अपनी कार से परमप्रीत को टक्कर मार दी गई. टक्कर के बाद परमप्रीत कार की छत पर चढ़ गया लेकिन आरोपी द्वारा वाहन नहीं रोका गया. कुछ दूरी तक तक तेजी से कार चलाते ले गया. कार से गिरने के बाद मृतक के ऊपर कार चढ़ाकर गंभीर चोट कारित कर भाग गया. जिससे परमप्रीत सिंह की मृत्यु हो गई. हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी है.

सड़क पर झगड़ा देख जुट गई थी भीड़
वारदात शाम साढ़े 4 बजे के आसपास हुई. पुलिस को सूचना विलंब से मिली। एडिशनल डीसीपी राहुलदेव शर्मा, एसीपी देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में टीआई आमानाका सुधांशु बघेल और टीम ने जांच शुरू की. सूत्रों के मुताबिक भिलाई निवासी युवती से परमप्रीत की दोस्ती थी और दोनों की शादी भी तय होने वाली थी. कुछ परिचितों ने मंगेतर भी बताया. युवती और आरोपी दोनों को एम्स के पास परमप्रीत ने एक कार में जाते हुए देखा. उन्हें रोककर युवती से झगड़ने लगा. युवती कार से नीचे उतर गई लेकिन होहल्ला होने पर जब भीड़ जुटने लगी तो भरत मंगनानी कार से टक्कर मारकर भाग गया.

Check Also

Raipur Garba Guidelines: गरबा पंडालों में CCTV से लेकर महिला-पुरुष गार्ड तक जरूरी, DJ की टाइमिंग भी फिक्स; नियम टूटे तो परमिशन रद्द!

Raipur Garba Guidelines: नवरात्रि आने वाली है. 11 तारीख से जगह-जगह माता विराजी जाएंगी इसके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *