स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर आयुर्वेद इंटर्न का अनोखा आंदोलन! 24 घंटे भूख हड़ताल के साथ किया ‘सद्बुद्धि यज्ञ’

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्टाइपेंड वृद्धि की मांग को लेकर आयुर्वेद इंटर्न विद्यार्थियों का आंदोलन जारी है । मंगलवार को विद्यार्थियों ने 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल के साथ सद्बुद्धि यज्ञ किया । विद्यार्थियों का कहना है कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद अब तक स्टाइपेंड बढ़ाने का लिखित आदेश जारी नहीं हुआ है ।

उज्जैन के शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद महाविद्यालय में करीब 300 इंटर्न विद्यार्थी 5 अक्टूबर से आंदोलन कर रहे है । मंगलवार को डॉ. मुस्कान मंडावत और डॉ. अंजली राठौर 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठीं, जबकि विद्यार्थियों ने सद्बुद्धि यज्ञ कर शासन से जल्द निर्णय लेने की अपील की ।

विद्यार्थियों की मांग है कि वर्तमान में 9 हजार 383 रुपए के स्टाइपेंड में वृद्धि की जाए और अन्य चिकित्सा पद्धतियों के इंटर्न के समान स्टाइपेंड दिया जाए । विद्यार्थियों ने कहा कि आदेश जारी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Check Also

NH-19 पर चलती यात्री बस में अचानक लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी

सासाराम। रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर एक चलती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *