Nana Patekar Death: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन

Nana Patekar Death: मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह करीब 5.20 बजे कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया. वे गोवा के डोना पाउला स्थित घर पर बेहोशी की हालत में मिले थे. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दिग्गज कलाकार ने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली.

45 मिनट तक CPR दिया गया
नाना पाटेकर को डॉक्टर्स ने बचाने की बहुत कोशिश की. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग प्रमुख डॉक्टर शेखर सालकर ने बताया कि लगातार 45 मिनट तक CPR देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. इसे मेडिको-लीगल केस (MLC) की तरह दर्ज किया गया है. उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा.

तीन नेशनल अवॉर्ड जीते
नाना पाटेकर को उनकी बेमिसाल एक्टिंग के लिए जाना जाता है. उन्होंने साल 1978 में आई फिल्म गमन से डेब्यू किया था. वे हिंदी सिनेमा के साथ-साथ मराठी फिल्म जगत के जाने-माने अदाकार थे. प्रहार, अंगार, क्रांतिवीर, तिरंगा , खामोशी, अब तक छप्पन जैसी फिल्मों ने फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई. वेलकम मूवी में उनका कॉमेडी कैरेक्टर घर-घर तक पहुंचा और लोगों को गुदगुदाया.

साल 1989 में आई फिल्म ‘परिंदा’ में नाना पाटेकर ने अन्ना का किरदार निभाया था. उनकी शानदार एक्टिंग के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. साल 1994 की ‘क्रांतिवीर’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था. साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म ‘अग्निसाक्षी’ के लिए पाटेकर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड दिया गया था. भारतीय फिल्म जगत में योगदान के लिए उन्हें साल 2013 में देश के चौथे सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था.

Check Also

दिल्ली-NCR Pollution पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत ने पूछा- अमीरों की गाड़ियों से फैल रहे धुएं पर क्या कार्रवाई हुई?

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के बिगड़ते हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने खुद संज्ञान लेकर सुनवाई की, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *