भोपाल। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। विदिशा से करीब 40 किलोमीटर दूर शमशाबाद विधानसभा के कागपुर के समीप सिद्ध घाट पर बेतवा नदी में नहाते समय एक युवक को विशाल अजगर ने जकड़ लिया।
कागपुर निवासी सर्प मित्र कन्हैया जोशी रोजाना की तरह सिद्ध घाट पर नहाने पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने नदी में डुबकी लगाई, पानी के अंदर मौजूद अजगर ने उन्हें अपने शरीर में जकड़ लिया। कन्हैया सर्प मित्र होने के कारण सांपों के व्यवहार और उनसे बचाव के तरीके जानते थे।
उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत पानी से बाहर निकलने का प्रयास किया और अजगर के मुंह को दबाया। इसके बाद उसकी पूंछ को दबाने पर अजगर की पकड़ धीरे-धीरे ढीली हुई और उन्होंने खुद को उसकी पकड़ से छुड़ा लिया।
काफी देर तक दहशत का माहौल
कन्हैया ने बताया कि सर्प मित्र होने के कारण उन्हें ऐसी स्थिति से निपटने का अनुभव था। उन्होंने कहा कि यदि उनकी जगह कोई दूसरा व्यक्ति होता तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी। घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों में भी काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा।
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter