सज्जन कुमार की शोकसभा में शामिल होना BJP सांसदों को पड़ेगा भारी? न‍ित‍िन नवीन ने किया तलब

Delhi Sajjan kumar Death: सिख दंगों के दोषी और पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार की मौत के बाद शोकसभा का आयोजन किया गया था. जिसमें तमाम नेता शामिल हुए थे. शोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के भी 3 सांसद शामिल हुए थे, जिनकी अब मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तीनों सांसदों को फटकार लगाई है. साथ ही साथ ही 3 सांसदों को तलब किया है.

सज्जन कुमार के घर शोक जताने जाने के मामले में बीजेपी अध्यक्ष ने जिन सांसदों को तलब किया है. इनमें रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेंद्र चंदोलिया और कमलजीत सहरावत का नाम शामिल है. अब इनसे पूछताछ की जा रही है. वहीं शोकसभा में शामिल होने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है. यह एक्‍शन बीजेपी ने संवेदनशील सियासी मामले को लेकर लिया है.

भारतीय जनता पार्टी के सांसद जब शोकसभा में शामिल हुए थे, उसके बाद से ही कई तरह के सवाल उन सांसदों के साथ-साथ बीजेपी से पूछे जा रहे थे.

Check Also

शराब के नशे में हंगामा, डायल-112 टीम पर हमला, चार पुलिसकर्मी घायल और आरोपी गिरफ्तार

दरभंगा। जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवाड़ा वार्ड नंबर-1 में कानून व्यवस्था को ठेंगा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *