Breaking News

MP Swine Flu: मध्य प्रदेश में H1N1 से दूसरी मौत! इंदौर में पॉजिटिव महिला ने निजी अस्पताल में तोड़ा दम

H1N1 Cases: मध्य प्रदेश में स्वाइन फ्लू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. इंदौर से इस बीमारी के चलते दूसरी मौत का मामला सामने आया है. इंदौर के एक निजी अस्पताल में H1N1 (स्वाइन फ्लू) पॉजिटिव महिला का पिछले 10 दिनों से इलाज चल रहा था. उसने गुरूवार को इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया. महिला एक सरकारी डॉक्टर की पत्नी थी. इससे पहले भी इंदौर में इलाज के दौरान स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीज की मौत का मामला सामने आया था.

शाजापुर के आदित्य नगर की निवासी
ये महिला शाजापुर के आदित्य नगर की रहने वाली बताई जा रही है, जिसे 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 1 सितंबर को हुई जांच रिपोर्ट में महिला एच1एन1 संक्रमित पाई गई थी. महिला को 28 अगस्त से बुखार, खांसी और सर्दी के लक्षण थे. महिला एक सरकारी डॉक्टर की पत्नी बताई जा रही है. मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तक भी पहुंचाई गई है.

स्वाइन फ्लू से पहली मौत
इससे पहले उज्जैन के ऋषि नगर निवासी 60 वर्षीय सरोज नागर की करीब दो हफ्ते पहले इंदौर के कोकिलाबेन अस्पताल में स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी. तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद सरोज नागर को इंदौर लाया गया था. जहां करीब 16 दिनों तक उनका इलाज चल था. जांच रिपोर्ट में H1N1 संक्रमण की पुष्टि हुई थी. इसे मध्य प्रदेश में इस सीजन में स्वाइन फ्लू से पहली मौत बताया गया था.

स्वाइन फ्लू के लक्षण

  • बुखार
  • खांसी और गले में खराश
  • शरीर और बदन दर्द
  • थकान
  • सिरदर्द
  • नाक से जुड़ी समस्याएं
  • पेट की तकलीफ

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस संक्रमण से सभी को खतरा है लेकिन बच्चों और बुजुर्गों में बेहद सतर्क रहने की सलाह दी गई हैं. किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने, मास्क लगाने तथा लक्षण दिखने पर खुद से दवा (Self-medication) न लेकर तुरंत टेस्ट कराने की कराना चाहिए.

Check Also

US Deportation: अमेरिका से डिपोर्ट होते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुआ साइबर ठगी का मास्टरमाइंड हरनेक सिंह, CBI कोर्ट में पेश

Harnek Singh deported from US : एक दशक से अधिक समय से कानून की नजरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *