Chhatarpur Murder: घर में काम कर रही 55 वर्षीय महिला की लाठी से पीटकर हत्या, वारदात के बाद गांव में घूमता रहा आरोपी

भोपाल। छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक सनकी युवक ने घर के अंदर काम कर रही 55 वर्षीय महिला सुमित्रा वंशकार पर लाठी से प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बेखौफ घूमता रहा आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी विक्रम सिंह बेखौफ होकर गांव में ही घूमता रहा। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गौरिहार थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और आरोपी को धर दबोचा।

डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक (FSL) टीम पहुंची
घटना की गंभीरता को देखते हुए लवकुशनगर एसडीओपी नवीन दुबे (SDOP Naveen Dubey) भी तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक (FSL) टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे के असल कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

एसडीओपी, लवकुशनगर नवीन दुबे ने बताया कि- घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। FSL और डॉग स्क्वायड की टीम साक्ष्य जुटा रही है। हत्या के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।

Check Also

ludhiana-religious-conversion-allegations-dowry-harassment-claims-also-reported

ससुराल में पहली रात दुल्हन को पुल में डुबो कराया धर्म परिवर्तन, विरोध पर पिता को इतना पीटा की हालत गंभीर

धर्म परिवर्तन और दहेज का विरोध करने पर लड़की के मायके वालों पर हमला किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *