12 साल पहले ‘हत्या’ और पति-ससुर समेत 8 लोग जेल! अब वही महिला जिंदा मिली तो खुला बड़ा राज, नहर में मिला शव आखिर किसका था?

Bihar Murder Mystery: बिहार के रोहतास जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिस 12 साल पुराने केस में पति-ससुर समेत 8 लोग जेल गए. अब वह महिला झारखंड में जिंदा मिली है. इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर जिसकी हत्या के मामले में 8 लोगों को जेल भेजा. वह कौन है? फिलहाल, इस मामले में आया नया मोड़ से हर कोई हैरान रह गया. जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह मामला आज से करीब 12 साल पहले साल 2014 का है. जहां एक महिला अचानक अपने घर से गायब हो गई. इसी बीच नहर में एक महिला का शव मिला. शव की पुष्टि परिवार ने सरस्वती के रूप में की, जो घर छोड़कर अचानक चली गई थी. इसके बाद परिवार ने सरस्वती के ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए उन्हें जेल भिजवा दिया. इस मामले में महिला के पति-ससुर समेत कुल 8 लोग जेल गए.

नहर में किसका मिला शव?
महिला के ससुरालवालों ने सालों तक जेल काटी, लेकिन एक दिन अचानक से सबके पैरों तले जमीन खिसक गई. जब पता चला कि सरस्वती जिंदा है. पुलिस ने सरस्वती को झारखंड से बरामद किया है. सरस्वती के मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो गए. सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि जब सरस्वती जिंदा है, तो नहर में मिला शव किसका है?

ससुरालवालों को कैसे मिलेगा न्याय?
हैरानी की बात तो यह है कि नहर में मिले महिला के शव का पोस्टमॉर्टम भी कराया गया था. इसके बाद भी इतनी बड़ी चूक हो गई. अब सरस्वती के ससुराल वाले न्याय की गुहार लगा रहे हैं. सवाल यह भी है कि जिन 8 लोगों ने हत्या के मामले में सालों जेल काटी अब उनका क्या होगा? फिलहाल, इस मामले ने सबको हैरान कर दिया है.

Check Also

सोनम वांगचुक की ‘लेह चलो’ पदयात्रा को ‘कॉकरोचों’ का समर्थन! 19 सितंबर से 24 तक लद्दाख में बड़ा आंदोलन

Leh Chalo Andolan: सोनम वांगचुक ने 19 सितंबर से लद्दाख में पदयात्रा निकालने का ऐलान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *