देवघर पहुंची गुजरात पुलिस की टीम, BRICS सम्मेलन को बम से उड़ाने की धमकी मामले में युवक हिरासत में

देवघर। BRICS सम्मेलन और गुजरात के गांधीनगर स्थित सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी से जुड़े मामले की जांच अब झारखंड तक पहुंच गई है। गुजरात पुलिस की टीम देवघर पहुंची है और यहां से एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

धमकी भरे ई-मेल के बाद शुरू हुई जांच
जानकारी के मुताबिक, गुजरात पुलिस को BRICS सम्मेलन और गांधीनगर सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी से संबंधित एक ई-मेल मिला था। इस मामले में 10 सितंबर को गांधीनगर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

जांच के दौरान गुजरात पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसी पूछताछ में देवघर के एक युवक के बारे में जानकारी सामने आई, जिसके बाद गुजरात पुलिस की टीम देवघर पहुंची।

युवक से पूछताछ, जांच आगे बढ़ी
देवघर पहुंची गुजरात पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से युवक को हिरासत में लिया है। उससे धमकी भरे ई-मेल और पूरे मामले में संभावित भूमिका को लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। धमकी के पीछे कौन है और इसका मकसद क्या था, इसे लेकर जांच जारी है।

Check Also

PM Modi Gujarat Visit: बनासकांठा की सभा में छाया ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ पोस्टर, हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे लोग

PM Modi Banaskantha Rally Posters: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय गुजरात दौरे पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *