Breaking News

Niwari News: 3 साल की मासूम पर आवारा कुत्तों के झुंड का हमला, गंभीर हालत में Jhansi रेफर

निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी से आवारा कुत्तों के आतंक का खौफनाक मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 6 के तालपुरा मोहल्ला में आवारा कुत्तों ने 3 साल की बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्तों के अटैक में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद मासूम की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

अचानक बच्ची पर टूट पड़ा कुत्तों का झुंड
घटना 24 सितंबर की दोपहर करीब 2:30 बजे की है। मछली मंडी के पास रहने वाले अखिलेश बुनकर की 3 वर्षीय बेटी नंदिनी घर के पास थी, तभी अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची के चिल्लाने पर परिजनों और आसपास के लोगों ने किसी तरह कुत्तों को भगाकर मासूम की जान बचाई, लेकिन तब तक कुत्ते उसे गंभीर रूप से काट चुके थे।

स्थानीय लोगों में आक्रोश
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मछली मंडी के आसपास मांस-मछली के अवशेष फेंके जाने के कारण हर समय दर्जनों खूंखार कुत्ते जमा रहते हैं। ये कुत्ते पहले भी कई राहगीरों और बच्चों को काटकर घायल कर चुके हैं। निवासियों ने नगर पालिका व जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Check Also

Sawan Barwal ने रचा इतिहास! एशियन गेम्स मैराथन में सिल्वर जीतकर खत्म किया भारत का 44 साल का इंतजार

Sawan Barwal Asian Games 2026: जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में मैराथन धावक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *