Air India की सऊदी अरब जाने वाली उड़ानों पर ब्रेक! जेद्दा, रियाद और दमाम की फ्लाइट्स 24 अक्टूबर तक रद्द

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस से सऊदी अरब की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दोनों एयरलाइंस ने जेद्दा, रियाद और दमाम से आने-जाने वाली उड़ानों का निलंबन 24 अक्टूबर 2026 तक बढ़ा दिया है। यह फैसला पश्चिम एशिया में बदलती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए लिया गया है। एयरलाइन ने यात्रियों को यात्रा में बदलाव के लिए कुछ सुविधाएं भी दी हैं।

15 अक्टूबर तक टिकट बुक कराने वालों को राहत
एयरलाइन की घोषणा के मुताबिक, जिन यात्रियों के पास 15 अक्टूबर 2026 या उससे पहले जारी किए गए कन्फर्म टिकट हैं और जिनकी यात्रा की तारीख 9 से 25 अक्टूबर 2026 के बीच है, वे एक बार बिना अतिरिक्त शुल्क के यात्रा की तारीख बदलवा सकते हैं। यह सुविधा 10 नवंबर 2026 तक की यात्रा के लिए उपलब्ध कराई गई है।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी बुकिंग और उपलब्ध विकल्पों की पुष्टि संबंधित एयरलाइन से करें। तारीख बदलने की सुविधा पात्र टिकटों और उपलब्धता की शर्तों के अधीन होगी।

दूसरे शहरों से यात्रा करने का विकल्प
जेद्दा, रियाद और दमाम की उड़ानों से प्रभावित यात्रियों को खाड़ी क्षेत्र के कुछ दूसरे शहरों से यात्रा की री-बुकिंग का विकल्प भी दिया गया है।

  • एअर इंडिया के यात्री: दुबई या दोहा से आने-जाने वाली उड़ानों के विकल्प पर री-बुकिंग करा सकते हैं।
  • एअर इंडिया एक्सप्रेस के यात्री: अबू धाबी, अल ऐन, बहरीन, दोहा, दुबई, कुवैत, मस्कट, रास अल खैमाह, सलालाह या शारजाह से आने-जाने वाली उड़ानों का विकल्प चुन सकते हैं।

यह सुविधा संबंधित उड़ानों में सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करेगी। वैकल्पिक शहर से यात्रा चुनने वाले यात्रियों को उस शहर तक पहुंचने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। उन्हें संबंधित देश के वीजा और प्रवेश नियमों का भी पालन करना होगा।

उड़ान रद्द होने पर पूरा रिफंड लेने का विकल्प
जिन यात्रियों की उड़ान रद्द हुई है और वे यात्रा नहीं करना चाहते, वे पूरा रिफंड लेने का विकल्प चुन सकते हैं। री-बुकिंग या रिफंड से जुड़ी सहायता के लिए एयरलाइन के संपर्क केंद्र और बुकिंग कार्यालयों से संपर्क किया जा सकता है।

यात्रियों को यात्रा के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान का स्टेटस जरूर जांचना चाहिए। एयरलाइंस ने कहा है कि वे क्षेत्र की स्थिति पर नजर रख रही हैं और सुरक्षित परिचालन की संभावनाओं का लगातार आकलन कर रही हैं।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
अगर आपका टिकट जेद्दा, रियाद या दमाम के लिए है, तो एयरपोर्ट जाने से पहले एयरलाइन से उड़ान की स्थिति की पुष्टि कर लें। री-बुकिंग, वैकल्पिक शहर और रिफंड के नियम एयरलाइन के अनुसार अलग हो सकते हैं। टिकट किसी ट्रैवल एजेंट या ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म से लिया है, तो सहायता के लिए संबंधित बुकिंग सेवा से भी संपर्क करें।

Check Also

Pakistan New Provinces Plan: क्या 15 हिस्सों में बंट जाएगा पाकिस्तान? असीम मुनीर के कथित प्लान की चर्चा तेज, अभी आधिकारिक फैसला नहीं

Asim Munir New Plan: भारत के पड़ोसी और दुश्मन देश पाकिस्तान को करीब 15 ‘टुकड़ों’ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *