Breaking News
raipur-farmers-garjana-rally-in-chhattisgarh-demand-to-price-of-paddy-3358-rupaye-per-quintal-minitry-secretariat-to-27-october-lates

छत्तीसगढ़ में किसानों की गर्जना रैली, धान का दाम 3358 रुपये क्विंटल करने की मांग, 27 अक्टूबर को मंत्रालय का करेंगे घेराव

भारतीय किसान संघ की छत्तीसगढ़ इकाई ने धान का मूल्य 3,100 रुपये से बढ़ाकर 3,358 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है।

रायपुर। प्रदेश में धान खरीदी 16 नवंबर से शुरू होने के बीच खरीदी दर बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। भारतीय किसान संघ की छत्तीसगढ़ इकाई ने धान का मूल्य 3,100 रुपये से बढ़ाकर 3,358 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है।

इस संबंध में संघ ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र भी लिखा है। मांगों को लेकर संगठन 27 अक्टूबर को सुबह 11 बजे नया रायपुर में अन्नदाता गर्जना रैली निकालकर महानदी भवन का घेराव करेगा। इसी दिन राज्य मंत्रिमंडल की बैठक भी प्रस्तावित है।

भारतीय किसान संघ का तर्क है कि पिछले तीन वर्षों में केंद्र सरकार ने धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में कुल 258 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की है। संगठन चाहता है कि इस बढ़ोतरी का लाभ किसानों को राज्य में मिलने वाली खरीदी दर में भी दिया जाए। इसके अलावा वर्ष 2022-23 की धान खरीदी की बकाया 1,700 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान करने की मांग भी उठाई गई है।

10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन

संघ की अन्य मांगों में धान खरीदी की अवधि 15 नवंबर से 15 फरवरी तक निर्धारित करना, बाढ़ से फसल नुकसान का मुआवजा देना और टोकन व्यवस्था में सुधार करना शामिल है।

संगठन ने अधूरी सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने, अधिक कीमत पर खाद बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और गौवंदन योजना लागू करने की भी मांग की है। इसके साथ ही मक्का और गेहूं की खरीदी भी समर्थन मूल्य पर करने की मांग रखी गई है।

Check Also

dhamtari-mujgahan-murder-case-three-more-accused-arrested-seven-sent-to-jail-so-far

धमतरी का मुजगहन हत्याकांड: 3 और आरोपी गिरफ्तार, अबतक 7 लोग भेजे गए जेल

धमतरी: चर्चिंत मुजगहन हत्याकांड में पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है. जांच के दौरान अर्जुनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *