CG Vacancy 2026: दिवाली से पहले युवाओं को बड़ा तोहफा, छत्तीसगढ़ में 1,703 सरकारी पदों पर निकली भर्ती

रायपुर। दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर मिला है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में 1,703 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर), उपसमूह-02 के अंतर्गत भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। खास बात यह है कि मंडल इन पदों के लिए पहली बार लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा।

1,703 पदों पर होगी भर्ती
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, विभिन्न विभागों में कुल 1,703 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सबसे अधिक पद सहायक ग्रेड-3 के हैं। पदों का विवरण इस प्रकार है-

  • सहायक ग्रेड-3 = 1,206
  • सहायक उप निरीक्षक (जिला इकाई संवर्ग) = 279
  • शीघ्रलेखक (हिंदी) = 30
  • उप निरीक्षक-अ (शीघ्रलेखक, सामान्य शाखा) = 34
  • स्टेनो टाइपिस्ट = 23
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर = 25
  • शीघ्रलेखक (द्विभाषी) = 13
  • पंजीयक लिपिक = 50
  • सहायक उप निरीक्षक-अ (सामान्य शाखा) = 40
  • शीघ्रलेखक (अंग्रेजी) = 3
  • कुल पद = 1,703

5 नवंबर से आवेदन शुरू
भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 27 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर अभ्यर्थियों को सुधार का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए 28 से 30 नवंबर 2026 तक शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

10 जनवरी 2027 को होगी लिखित परीक्षा
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 10 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। अभ्यर्थी 4 जनवरी 2027 से मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा प्रदेश के पांचों संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों के लिए एक राहत भी दी गई है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले स्थानीय अभ्यर्थियों को नियमानुसार परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा। शुल्क की राशि उसी बैंक खाते में लौटाई जाएगी, जिससे आवेदन के दौरान भुगतान किया गया होगा।

यहां देखें भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी
भर्ती के लिए पदवार योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Check Also

भिलाई में जगदम्बा फोम्स के गोदाम में भीषण आग, सोफा-दीवान के गद्दों समेत पूरा सामान जलकर खाक

दुर्ग। भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत छावनी स्थित जगदम्बा फोम्स में अचानक भीषण आग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *