Vidisha News: छेड़खानी से परेशान 22 वर्षीय युवती ने दी जान, परिजनों ने आरोपी पर लगाए गंभीर आरोप

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। करैयाखेड़ा स्थित गोकुलधाम कॉलोनी में 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि एक युवक पिछले करीब चार महीने से युवती को परेशान कर रहा था। इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई थी। परिजनों के मुताबिक, शिकायत के बाद युवक कुछ समय तक जेल में रहा, लेकिन वापस आने के बाद उसने फिर युवती को परेशान करना शुरू कर दिया। लगातार मिल रही प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कमरे में फंदे से लटकी मिली आरती
जानकारी के मुताबिक, मृतका आरती अहिरवार, पिता रणधीर अहिरवार, उम्र 22 वर्ष, करैयाखेड़ा क्षेत्र की गोकुलधाम कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहती थी। घटना के समय आरती अपने कमरे में थी। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दूसरे रास्ते से कमरे में पहुंचने पर आरती फंदे पर लटकी मिली। परिजन तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

4 महीने से आरोपी मृतिका को कर रहा था परेशान
परिजनों का आरोप है कि एक युवक पिछले चार महीने से आरती को छेड़खानी कर परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत थाने में भी की गई थी। परिजनों के मुताबिक, युवक जेल से वापस आने के बाद फिर से आरती को परेशान करने लगा था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

NH-19 पर चलती यात्री बस में अचानक लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी

सासाराम। रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर एक चलती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *