Delhi Building Collapse: चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पुराने इलाके चावड़ी बाजार में गुरुवार को एक तीन मंजिला इमारत ढह गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ढही हुई इमारत निर्माणाधीन थी और चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास स्थित थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसे के समय इमारत के अंदर कितने लोग मौजूद थे। अधिकारियों की ओर से हताहतों और घायलों की संख्या को लेकर भी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
इमारत गिरने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटी हैं। बचावकर्मी सावधानी के साथ मलबा हटाने का काम कर रहे हैं। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। राहत-बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही नुकसान और जनहानि की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Check Also

CJP Funding Row: विदेशी फंडिंग के आरोपों पर दिल्ली क्राइम ब्रांच सक्रिय, आशुतोष रांका और सौरव दास से पूछताछ

भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी नए राजनीतिक दल या सामाजिक आंदोलन की विश्वसनीयता उसकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *