अभिषेक बनर्जी के कोलकाता आवास पर आधी रात हंगामे का आरोप, बोले- 6 महीने में जान लेने की 7वीं कोशिश

Abhishek Banerjee Attacks: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी ने एक बार फिर हमले का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि जन्मदिन के जश्न के दौरान उनके कोलकाता स्थित आवास पर हमला हुआ। अभिषेक ने इस घटना के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है।

डायमंड हार्बर से लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर कई वीडियो साझा किए। उन्होंने आरोप लगाया कि रात करीब 2 बजे BJP समर्थकों ने उनके कालीघाट स्थित आवास को निशाना बनाया। अभिषेक ने पुलिस और प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने न्यायपालिका पर भी मूकदर्शक बने रहने की बात कही।

‘6 महीने में मेरी जान लेने की 7वीं कोशिश’
अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पोस्ट में इसे अपनी जान पर सातवां हमला बताया। उनके मुताबिक, पिछले छह महीनों में उनकी जान लेने की सात कोशिशें हुई हैं। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद पुलिस कार्रवाई और न्यायिक हस्तक्षेप नहीं हुआ। उन्होंने सवाल उठाया कि जब एक निर्वाचित सांसद सुरक्षित नहीं है, तो आम लोगों की स्थिति क्या होगी। अभिषेक ने आरोप लगाया कि राज्य में उपद्रवी खुलेआम हिंसा कर रहे हैं।

BJP कार्यकर्ताओं पर ‘चोर-चोर’ के नारे लगाने का आरोप
तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि रात करीब 2:30 बजे BJP समर्थकों ने नारेबाजी की। उन्होंने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और झड़प हुई। TMC कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इसके बाद अभिषेक के कटआउट और बैनर तोड़े गए। इस झड़प में तृणमूल कांग्रेस के कई समर्थक घायल हुए हैं।

सुबह 6 बजे तक घर के बाहर रहे अभिषेक
घटना के बाद अभिषेक बनर्जी रात करीब 2:45 बजे घर से बाहर आए। वह सुबह 6 बजे तक आवास के बाहर मौजूद रहे। पुलिस ने उनसे अंदर जाने की अपील की थी। बताया गया कि हिरासत में लिए गए एक TMC कार्यकर्ता की रिहाई के बाद वह अंदर लौटे। पुलिस ने फिलहाल स्थिति नियंत्रण में होने की बात कही है।

Check Also

Mohammed Shami Retirement: जिस तारीख को पहनी थी पहली टेस्ट जर्सी, उसी दिन 13 साल बाद सफेद क्रिकेट को कहा अलविदा

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के टेस्ट करियर का एक यादगार अध्याय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *