Lawrence Bishnoi Gang: अमेरिका में पकड़ा गया मोस्ट-वांटेड हैरी बॉक्सर, रोहित शेट्टी समेत बॉलीवुड सितारों को दी थी धमकी

हरियाणा का मोस्ट-वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार: हरियाणा के मोस्ट-वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका में हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी हैरी बॉक्सर अमेरिका से ही बिश्नोई गैंग का नेटवर्क चला रहा था। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल से मिली जानकारी के आधार पर उसे शुक्रवार रात कैलिफोर्निया से हिरासत में लिया गया।

हैरी बॉक्सर पर हत्या, धमकी देने और जबरन वसूली समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह बॉलीवुड हस्तियों को धमकियां देने के मामले में भी चर्चा में आया था। आरोप है कि उसने फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी।

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के बाद दी थीं धमकियां
फरवरी में रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर गोलीबारी की घटना हुई थी। इसके बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों को धमकियां मिलने लगी थीं। हैरी बॉक्सर ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो मैसेज के जरिए फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को धमकाया था।

एक वायरल ऑडियो मैसेज में खुद को अर्जू बिश्नोई बताने वाले व्यक्ति ने गोलीबारी की जिम्मेदारी लेते हुए हैरी बॉक्सर और शुभम लोणकर का नाम लिया था। मैसेज में दावा किया गया था कि रोहित शेट्टी को गैंग के कामों में दखल न देने की चेतावनी पहले भी दी गई थी। हमले को एक छोटा ट्रेलर बताते हुए आगे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई थी।

अमेरिका में पहले भी पकड़े जा चुके गैंगस्टर
हैरी बॉक्सर की हिरासत से कुछ दिन पहले गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को भी अमेरिका में हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई थी। पुलिस की जांच में विदेश से संचालित होने वाले गैंगस्टर नेटवर्क और उनके सहयोगियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

लॉरेंस गैंग की भूमिका की जांच जारी
पुलिस फरवरी में रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की कथित संलिप्तता की जांच कर रही है। धमकी देने वाले ऑडियो मैसेज की सत्यता और उसमें लिए गए नामों की भी पड़ताल की जा रही है। हैरी बॉक्सर की हिरासत के बाद अब उसके आपराधिक नेटवर्क और गैंग से जुड़े संपर्कों को लेकर जांच आगे बढ़ने की उम्मीद है।

Check Also

मोतिहारी में दर्दनाक हादसा: कोचिंग जा रही 16 वर्षीय काजल को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

मोतिहारी। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चकिया-केसरिया मुख्य पथ पर एक तेज रफ्तार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *