वैशाली में दिवाली की रात खूनी वारदात, पत्नी की गोली मारकर हत्या का आरोप; पति फरार

वैशाली। जिले एक बड़ी और सनसनी खेज खबर सामने आई है, जहां दीपावली की खुशियों के बीच हाजीपुर में एक ऐसी वारदात हुई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। औद्योगिक थाना क्षेत्र की राजपूत कॉलोनी में एक पति ने कथित तौर पर अपनी ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने पत्नी के सिर में पिस्टल से गोली मारी और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। अब पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

दीपावली की रात चारों तरफ खुशियों और रोशनी का माहौल था, लेकिन हाजीपुर की राजपूत कॉलोनी में अचानक गोलियों की आवाज से दहशत फैल गई। आरोप है कि औद्योगिक थाना क्षेत्र के राजपूत कॉलोनी में राकेश चौहान ने अपनी पत्नी के सिर में पिस्टल से गोली मार दी। गोली लगने से महिला की मौत हो गई। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जिस घर में दीपावली की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां मातम पसर गया।

घटना के बाद आरोपी पति राकेश चौहान मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए SDPO सुबोध कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

हालांकि इस सनसनीखेज हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। आखिर पति ने अपनी ही पत्नी की जान क्यों ली? क्या घरेलू विवाद इस खूनी वारदात की वजह बना या इसके पीछे कोई दूसरी कहानी है? इन तमाम सवालों का जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल हाजीपुर पुलिस की विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इस हत्याकांड में पुलिस जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही वारदात की असली वजह सामने आ सकेगी।

Check Also

खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ बयान पर सियासी घमासान, BJP ने कांग्रेस को बताया ‘एंटी-सनातन’

Kharge Diwali Remark: दिवाली पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का एक बयान राजनीतिक विवाद बन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *